पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्वयंसेवकाें को एनएसएस के लोगो के बारे बताया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छछरौली | राजकीय काॅलेज की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन की अध्यक्षता काॅलेज प्राचार्य प्रोफेसर बलजीत कौर ने की। मुख्य अतिथि स्वच्छ भारत मिशन के जिला संयोजक भूपेंद्र सिंह रहे। काॅलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की पूर्व राजपथ प्रतिनिधि मनीषा ने उनका स्वागत किया। उन्होंने स्वयंसेवकाें काे एनएसएस गीत, लोगो और मोटो का महत्व बताया। मुख्य अतिथि भूपेंद्र ने स्वयं सेवकों से गांव की समस्याएं जानी। प्रो. रजनी गोयल ने गांव की महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। शबाना, मोनिका, सुगंध, मोनिका, नेहा ने कविताओं से मनोरंजन किया। मौके पर डॉ. संजीव, डॉ. ललित, प्रो. बलविंदर डांडा, प्रो. सुखविंदर, प्रो. परवीन, प्रो. प्रिया तथा गनौला के ग्रामीण माैजूद रहे।
खबरें और भी हैं...