पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pundri News Haryana News Tourist Places Will Be Developed To Promote Tourism In The State Golan

प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटक स्थलों को किया जाएगा विकसित : गोलन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन रणधीर गोलन ने मेघालय में वहां के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें हरियाणा की संस्कृति, पर्यटन व पृष्ठभूमि से अवगत करवाया। गोलन ने मुलाकात के बाद बताया कि उन्होंने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वहां के पर्यटक स्थलों का भी दौरा किया और मुख्यमंत्री से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विचार साझा किए। गोलन ने मुख्यमंत्री को हरियाणा में आने का न्यौता देते हुए कहा कि पूरे विश्व में हरियाणा प्रदेश अपने खानपान व संस्कृति को लेकर के एक अहम स्थान रखता हैै। संयुक्त परिवार आपसी भाईचारा प्रदेश की दूसरे राज्यों से संस्कृति में भिन्नता दर्शाती है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के लोग प्रकृति के बहुत नजदीक हैं और सादे खाने की बदौलत ही आर्मी व खेलोंं में प्रदेश का एक विशेष स्थान है। सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यटन स्थलों का चयन कर उनको विकसित करवाने का काम कर रही है। जहां से देश से ही नहीं विदेशों से भी काफी पर्यटक आते हैं।

खबरें और भी हैं...