पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwani News Haryana News Train Passengers Should Be Warned Not To Take Masks From Any Unknown In The Train Telling The Symptoms And Rescue Methods Of Corona

रेल यात्रियों को कोरोना के लक्ष्ण व बचाव तरीके बताए ट्रेन में किसी अंजान से मास्क न लेने की दी चेतावनी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिवानी जंक्शन पर कोरोना वायरस से बचाव को लेकर शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम किया गया। चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल से स्वास्थ्य निरीक्षक, बायोलॉजिस्ट चिकित्सक व आरपीएफ इंचार्ज की ओर से स्टेशन पर रेल यात्रियों व कर्मचारियों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया।

शनिवार सुबह 10 बजे बाद स्टेशन अधीक्षक जीके गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरूआत हुई। स्वास्थ्य निरीक्षक जगदीश प्रसाद जांगड़ा ने कोरोना वायरस से बचाव के साथ इसके लक्षण के बारे में उपस्थित यात्रियों, कर्मचारियों को बताया। उन्होंने बताया कि अगर इस प्रकार के लक्षण किसी में दिखाई दें तो उसे तत्काल अपनी जांच करानी चाहिए, बचाव ही इसका उपचार है। स्टेशन पर प्रतिदिन विभिन्न शहरों से हजारों लोगों का आना-जाना है, इसलिए खुद को सुरक्षित रखें। इस दौरान वायरस से सुरक्षित रहने के लिए विभिन्न प्रकार के सुझाव दिए गए। इस दौरान बीमारी के लक्षण तथा बचाव के उपाय को एनाउंसमेंट सिस्टम से यात्रियों को बताया गया। इस अवसर पर एसएस जीके गुप्ता, आरपीएफ इंचार्ज उषा निरंकारी, जय नारायण, अन्नू पंवार, बायोलॉजिस्ट नवीन कुमार, सुनील कुमार, मनोज व सैकड़ों रेल यात्री मौजूद थे।

कोरोना के बढ़ते खतरे से यात्रियों को किया जागरूक


आरपीएफ इंचार्ज उषा निरंकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने भी कई कदम उठाए हैं। रेलवे स्टेशनों पर भीड़भाड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को रेल कर्मचारियों को इस वायरस के खतरे के प्रति जागरूक किया जा रहा है। भिवानी जंक्शन पर कोरोना के खतरे के प्रति रेलयात्रियों को जागरूक करने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल की ओर से चिकित्सा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, आरपीएफ स्टाफ तथा स्टेशन प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। भारतीय रेलवे की ओर से कोरोना वायरस के खतरे को ध्यान में रखते हुए रेल यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

यात्रियों के लिए अवेयरनेस कार्यक्रम किया

कोरोना काे लेकर रेलवे की ओर से अलर्ट जारी किया है। रेलवे स्टेशनाें पर पंफलेट भी लगवाए गए हैं। ट्रेन में यात्रा करते समय किसी अंजान से मास्क न लें। शनिवार को भिवानी जंक्शन पर यात्रियों के लिए अवेयरनेस कार्यक्रम किया गया। आरपीएफ स्टाफ की ओर से यात्रियों को ट्रेनों में भी जागरूकता प्रदान की जाएगी।\\\'\\\' - उषा निरंकारी, इंचार्ज, आरपीएफ थाना, भिवानी।

क्या न करें


{यदि आपको खांसी और बुखार का अनुभव हो रहा हो तो किसी के साथ संपर्क में ना आएं।

{अपनी आंख, नाक और मुंह को ना छुएं।

{सार्वजनिक स्थानों पर ना थूकें।

क्या करें

{बार-बार हाथ धोएं, जब आपके हाथ स्पष्ट रूप से गंदे न हो तब भी अपने हाथों को अल्कोहल आधारित हैंडवॉश या साबुन और पानी से साफ करें।

{छींकते और खांसते समय अपना मुंह व नाक टिशु, रूमाल से ढंके।

{प्रयोग के तुरंत बाद टिशु को किसी बंद डिब्बे में फेंक दें।

{भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।

{अगर कोरोना वायरस के लक्षण हैं तो हेल्पलाइन नंबर 7027847102 पर कॉल करें या स्वास्थ्य मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर 011-23978046 पर कॉल करें।

भिवानी जंक्शन पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए यात्रियों व कर्मचारियों को जानकारी देते स्वास्थ्य निरीक्षक।
खबरें और भी हैं...