- Hindi News
- National
- Gharaunda News Haryana News Trainee Psi Lohina Got First And Sunita Got Second Prize In The Seminar
संगोष्ठी में प्रशिक्षणार्थी पीएसआई लोहिना को प्रथम और सुनीता को मिला द्वितीय पुरस्कार
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मधुबन पुलिस अकादमी में महिला सशक्तीकरण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए रंजना नेहरा ने कहा कि कोई भी समाज केवल किसी एक वर्ग या पक्ष के बूते आगे नहीं बढ़ सकता। यह संतोष और खुश होने की बात है कि भारत देश अन्य क्षेत्र में अपने विकास के साथ महिलाओं को अधिकार सहजता के साथ प्रदान करने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है।
अकादमी के निदेशक योगिंद्र सिंह नेहरा ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक समृद्ध परंपरा वाला देश है जहां महिलाओं को विशेष सम्मान दिया जाता रहा है। करनाल पुलिस की उप निरीक्षक गीता ने दुर्गा शक्ति एप के बारे में जानकारी दी। संगोष्ठी में अपने विचार रखने के लिए प्रशिक्षणार्थी पीएसआई लोहिना को प्रथम, रिक्रूट सुनीता शर्मा को द्वितीय तथा रिक्रूट पूजा और पीएसआई वरुण को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। विशेष पुरस्कार डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल मधुबन की छात्रा रिया मलिक व उप निरीक्षक रेखा रानी को दिया गया।
निर्णायक मंडल की ओर से अकादमी के डीएसपी राजकुमार ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति पर अपने विचार रखे और मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम संयोजिका डीएसपी लक्ष्मी ने उपस्थितों का स्वागत किया।
घरौंडा. मधुबन अकादमी में आयोजित संगोष्ठी में प्रथम स्थान पाने वाली पीएसआई लोहिना को पुरस्कृत करतीं समाजसेविका रंजना नेहरा।