16 बैंकों के बैंकर्स को प्रशिक्षण दिया
जींद | बैंकरों की क्षमता निर्माण को लेकर भारतीय रिर्जव बैंक द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का शुभारंभ वित्तीय समावेशन और विकास विभाग भारतीय रिजर्व बैंक के महाप्रबंधक अनिल कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर उप महाप्रबंध प्रशांत सरदार, सहायक निदेशक निलिमा चौधरी समेत बैंक के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। महाप्रबंधक अनिल कुमार यादव ने इस अवसर पर कहा कि 7 अगस्त 2015 को एमएसएमई क्षेत्र के वित्तपोषण करने हेतु बैंकरों की क्षमता निर्माण के लिए राष्ट्रीय मिशन एनएएमसीएबीएस फेज वन के शुभारंभ और उसके सफल कार्यान्वयन के बाद भारतीय रिजर्व बैंक अब दूसरे चरण में अग्रसर हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अब तक गुरुग्राम, लुधियान, चडीगढ़, अमृतसर, हिसार, जालंधर, पठानकोट, करनाल, फरीदाबाद, बंठिडा,रोहतक, फिरोजपुर, पानीपत, पटियाला में 18 एनएएमसीएबीएस कार्यशालाओं का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें 45 जिलों के 1363 बैंकर्स को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इस दो दिवसीय कार्यशाला में जींद, हिसार, भिवानी, सिरसा, फतेहबाद जिलों के 16 बैंकों के बैंकर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।