पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nilokheri News Haryana News Transactions Are Being Done With The App In Digital Village Arajhedi

डिजिटल गांव अरजेहड़ी में एप से हो रहा है लेनदेन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव अरजेहड़ी प्रदेश का पहला डिजिटल युक्त, प्लास्टिक मुक्त तथा पूरी तरह से सोशल सिक्योरिटी वाला गांव बन गया है। इस गांव में लेनदेन का काम डिजिटल से होने लगा है। एसबीआई एफआईएमएम नेटवर्क के महाप्रबंधक सुभाष जोइनवाल ने रिबन काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर सरकारी स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत के साथ योनो एप पर गीत भी गाया।

कार्यक्रम में सरपंच सुभाष व डिजिटल करने में सहयोग करने वाली टीम को सम्मानित किया गया। महाप्रबंधक सुभाष जोइनवाल ने गांव वासियों को संबोधित करते कहा कि आज का समय डिजिटल है। हर काम फोन से होने लगा है किसी भी व्यक्ति को घर बैठे ही फोन पर अपना लेन देन, बिजली का बिल, खरीददारी, लोन इत्यादि योनो एप द्वारा किया जा सकता है। उन्होंने बताया अरजेहड़ी गांव प्रदेश का पहला गांव जहां सारे गांव में अब डिजिटल कारोबार, सामाजिक सुरक्षा और प्लास्टिक मुक्त हो चुका है। भारतीय स्टेट बैंक सरकार की किसानों की आय दोगुनी करने के क्षेत्र में अनूठा काम कर रहा है। भारतीय स्टेट बैंक अब गावों की तरफ जा रहा हैं। गांवों को डिजिटल करने और हर गांव के परिवार को सामाजिक सुरक्षा देने के साथ प्लास्टिक मुक्त करने की दिशा में अनूठी पहल की है। इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक के करनाल में क्षेत्रीय प्रबंधक गगन कुमार, शाखा प्रबंधक पवन तथा नोडल अधिकारी व मुख्य प्रबंधक आरएसीसी नीलोखेड़ी विजय यादव, डिजिटाइलेशन अधिकारी जगदीश, पंकज तथा गांव के सरपंच सुभाष, जय सिंह अरजेहडी, सरकारी स्कूल से पवन शर्मा व गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...