पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chacharauli News Haryana News Trees And Houses Fell On Blinds Electric Poles Uprooted

अांधी से रास्तों व घरों पर गिरे पेड़, बिजली के खंभे उखड़े

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार अलसुबह तीन बजे आए तेज अंधड़ से कई जगह पर सड़कों पर पेड़ टूटकर गिर गए। इससे लिंक रोड पर आवाजाही बंद रही। वन विभाग और रेवेन्यू डिपार्टमेंट से हलका पटवारी ने मौके पर जाकर नुकसान की रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को सूचित कर दिया। ताहरपुर कलां गांव में एक मकान की छत पर सफेदे के तीन पेड़ गिर गए। इससे मकान का लेंटर झुक गया है। वहीं सफेदे के भारी-भरकम पेड़ गिरने से गेहूं की फसल भी खराब
हो गई।

हाफिजपुर, कोट, ताहरपुर, हैदरपुर, इब्राहिमपुर व मानकपुर गांव में तेज आंधी से पेड़ गिर गए और कई जगह पर बिजली के खंभे भी तारों समेत टूटकर खेतों में गिर गए। कोट से ताहरपुर जाने वाले लिंक रोड पर सुबह के समय सफेदे के भारी भरकम दर्जनों पेड़ टूटकर गिर गए जिससे घंटों तक कोट से ताहरपुर जाने वाला रास्ता बंद रहा। वहीं ताहरपुर से हैदरपुर जाने वाले रास्ते पर भी दर्जनों भारी पेड़ सफेदे के टूट कर गिर गए। ताहरपुर कला के अंकुश ने बताया कि अलसुबह 3 बजे उसे अपने घर की छत से जोरदार आवाज आई।

जिससे घर में सो रहे सभी सदस्य जाग गए। दोबारा फिर छत पर से आवाज सुनी तो परिवार वाले जाग गए और भागकर बाहर निकले। बाहर निकलते ही फिर घर की छत पर सफेदे का पेड़ टूट कर गिर गया। अंकुश ने बताया कि पेड़ गिरने से उसके घर की छत टेढ़ी हो गई है और छत पर रखी पानी की टंकी, आंगन में रखी वाशिंग मशीन भी टूट गई। अंकुश और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने वन विभाग को पत्र लिखकर उनके गांव में खड़े भारी-भरकम और तिरछे खड़े पेड़ों को कटवाने के लिए लगभग एक साल पहले सूचना दी थी, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। रेवेन्यू डिपार्टमेंट से हलका पटवारी संत कुमार ने बताया कि सेवाराम निवासी ताहरपुर, अंकुश राठी, सेवा सिंह, सोहन सिंह, गुरचरण सिंह, बलवंत सिंह निवासी ताहरपुर कला और हैदरपुर से मोहम्मद असलम, मुस्ताक अली और बलिंदर कुमार के कच्चे घरों की छत और छत पर पेड़ गिरने से हुए नुकसान की सूचना की रिपोर्ट बनाकर उन्होंने उच्चाधिकारियों को भेज दी है। कलसिया रेंज से वन विभाग के अधिकारी सुशील शर्मा ने बताया कि कोट से हैदरपुर साइड में तेज आंधी आने के कारण काफी पेड़ टूटकर गिर गए हैं।

उन्होंने टूटे पेड़ों को हटाने और पेड़ों से हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों के पास भेज दी। वहीं डमोली गांव में एक बिजली का खंभा घर की छत पर गिर गया। गनीमत रही जिस समय खंभा पर गिरा उस बिजली की सप्लाई बाधित थी। मौके पर
बिजली विभाग को ग्रामीणों ने सूचित कर दिया। अजात आश्रम बनियावाल में नवनिर्मित गाेशाला का शेड भी तेज हवा में उड़ गया। ज्ञात हो कि गोशाला बनियावाल में शेड का निर्माण कार्य कराया गया है जिससे लगभग 15 लाख रुपए की लागत आई है। इससे पहले भी यह शेड एक बार हवा में उड़कर गिर चुका है।

छछरौली | ताहरपुर में घर की छत पर गिरा सफेदा।

_photocaption_छछरौली-ताहरपुर में घर की छत पर गिरा सफेदे का पेड़ और वन विभाग को पेड़ कटवाने की एप्लिकेशन दिखाते ग्रामीण।*photocaption*
खबरें और भी हैं...