पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwani News Haryana News Tremors Caused By Earthquake Tremors Small Secretariat 30 People Injured Due To Chaos

भूकंप के झटकों से कांपा लघु सचिवालय, अफरा-तफरी मचने से 30 लोग घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिवानी | लघु सचिवालय परिसर गुरुवार दोपहर बाद तीन बजे भूकम्प के झटके से कांप गया। भूकंप आने की सूचना पर सचिवालय परिसर में सायरन बज उठा। इसके साथ ही भूकंप आने की सूचना पर लघु सचिवालय में अफरा-तफरी मच गई। भूकंप के झटके के साथ ही लघु सचिवालय परिसर से सभी अधिकारी व कर्मचारी स्वयं के बचाव के लिए अपने-अपने कार्यालयों से निकलकर बाहर पार्क में एकत्रित हुए।

डीसी अजय कुमार ने एमरजेंसी ऑप्रेशन सेंटर में अधिकारियों के साथ तुरंत बैठक की और निर्देश दिए कि भूकंप से प्रभावित घायलों की मदद की जाए तथा जो कर्मचारी लघु सचिवालय परिसर में फंसे हुए हैं उन्हें तुरंत बाहर निकालकर उनका उपचार किया जाए। डीसी ने एसडीएम महेश कुमार को राहत कार्य के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया। लघु सचिवालय परिसर में ही तुरंत राहत शिविर लगाए गए। भूकम्प की तीव्रता 5.2 रिएक्टर मापी गई। भूकंप से 30 लोग घायल हुए जिनमें से 11 को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। बता दें कि आपदा प्रबंधन के तहत लघु सचिवालय परिसर में गुरुवार काे भूकम्प की मॉक ड्रिल रिहर्सल की गई जिसमें भूकंप का यह नजारा दिखाई दिया। मॉक ड्रिल रिहर्सल में भूकंप के दौरान लघु सचिवालय परिसर में शॉर्ट सर्किट से एक जगह आग भी लगी लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने राहत शिविर लगाए। भूकंप की सूचना मिलते ही एसपी संगीता कालिया के नेतृत्व में पुलिस बल, रैपिड एक्शन फोर्स और होमगार्ड के जवान लघु सचिवालय पहुंचे। डीसी अजय कुमार ने जिला में आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर संतोष प्रकट किया।
खबरें और भी हैं...