पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News Trial Begins For All India Civil Service Cricket Championship

ऑल इंडिया सिविल सर्विस क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए ट्रायल शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करनाल | कर्ण स्टेडियम में 13 मार्च को ऑल इंडिया सिविल सर्विस क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए ट्रायल लिए जाएंगे। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार अखिल भारतीय सिविल सेवा क्रिकेट प्रतियोगिता (पुरुष) 2019-20 का आयोजन 19 से 24 मार्च तक विनय मार्क स्पो‌र्ट्स कॉॅम्प्लेक्स चाणक्यपुरी नई दिल्ली में होगी। हरियाणा राज्य की ओर से भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन 13 मार्च को कर्ण स्टेडियम में प्रशिक्षक दिनेश और प्रमोद कुमार जींद के नेतृत्व में लिए जाएंगे। कर्मचारियों को अपने विभाग के पत्र के साथ सुबह 11 बजे ट्रायल के लिए पहुंचना होगा। खेल विभाग की ओर से चयनित खिलाड़ियों को किट दी जाएगी।

ऑल इंडिया सिविल सर्विस एआईसीएस हॉकी टूर्नामेंट 15 से 22 मार्च को मेजर ध्यान चंद हॉकी स्टेडियम भोपाल में होने जा रही है। प्रदेश के पुरुष खिलाड़ियों का ट्रायल 12 मार्च को सेक्टर-4 स्थित खेल परिसर सोनीपत में लिया जाएगा। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से प्रशिक्षक सुनीता खत्री राई और सोनीपत के जूनियर हॉकी प्रशिक्षक राहुल को ट्रायल के लिए चयनित किया गया है।
खबरें और भी हैं...