पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Charkhi Dadri News Haryana News Troubled By Mental Illness Sunil Set Fire To The Items Kept At Home Five Months Ago By Sprinkling Oil

मानसिक बीमारी से परेशान सुुनील ने पांच महीने पहले घर में रखे सामान पर तेल छिड़ककर लगा दी थी आग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछले करीब 11 साल से मानसिक बीमार चल रहे गांव भांडवा निवासी 26 वर्षीय सुनील पर अचानक पागलपन छा जाता है और वह अपने परिजनों पर करीब बार बार हमला करता रहा है। इसी बीमारी के चलते सुनील ने शनिवार देर शाम घर पर खाना बना रही 50 वर्षीय अपनी मां सुमन पर अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे सुमन देवी की मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले पिता व दो छोटे भाइयों पर भी सुनील हमला कर चुका है। वारदात के बाद फरार हत्यारे बेटे को दबोचने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

2008 में सुनील को हुई थी पागलपन की बीमारी : पीड़ित पिता समरसेन ने बताया कि सन 2008 में सुनील को मानसिक बीमारी हो गई थी। जिसका प्रदेश सहित जयपुर के बड़े निजी अस्पताल में ईलाज चला है। लेकिन उसकी मानसिक बीमारी दूर नहीं हो पाई। इन 11 वर्षों में वह पिता, दो छोटे भाइयों सहित अपनी मां पर कई बार हमला कर चुका था। यह पागलपन सिर्फ परिजनों के लिए ही होता है और घर के बाहर हर एक इंसान को इज्जत देता था।

गिरफ्तारी से खुलेगा हत्या का राज

बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर महिला की हत्या की है। लेकिन हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जो हत्यारे की गिरफ्तारी के बाद ही कारणों का पता चलेगा। फिलहाल परिजनों की शिकायत पर सुनील कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस हत्यारे का दबाेचने के लिए दबिश दे रही है।\\\'\\\' -वीरसिंह, थाना प्रभारी, बाढड़ा।

किसी भी परिजन की बात नहीं सुनता था

मृतका के पति समरसेन ने बताया कि सुनील पर अचानक ही पागलपन सवार हो जाता था। इसके बाद वह किसी भी परिजन की बात नहीं सुनता था। अगर परिजन उसे समझाने का प्रयास करे तो उन पर हमला कर देता था। वहीं पिछले वर्ष अक्टूबर माह में भी उसके सिर पर पागलपन सवार हो गया और घर में रखे सामान पर तेल छिड़क कर आग लगा दी थी। जिससे काफी ज्यादा नुकसान हुआ था।

एफएसएल व क्राइम ऑफ सीन टीम पहुंची मौके पर, फिंगर प्रिंट लिए

बाढड़ा थाना पुलिस ने वारदात के बाद मौके पर पहुंच कर शव काे कब्जे में ले लिया था। इसके बाद सूचना देकर एफएसएल व क्राइम ऑफ सीन टीम को मौके पर बुलाया गया। जिन्होंने फिंगर प्रिंट सहित वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्य भी जुटाए।


गर्दन से लेकर माथे तक 7 बार किए वार

वारदात की सूचना पाकर बाढड़ा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। जहां थाना प्रभारी वीरसिंह ने शव को देखा तो सुमन देवी की गर्दन से लेकर माथे तक कुल्हाड़ी से करीब 7 बार वार किए हुए थे। थाना प्रभारी ने कहा कि एक के बाद एक लगातार कुल्हाड़ी से हमला किया गया है जब तक महिला की मौत नहीं हो गई।

आपसी रंजिश के चलते पैतृक गांव छोड़कर आए थे भांडवा

समरसेन ने बताया कि उनका पैतृक गांव झज्जर का दुबलधन है। जहां उनकी पड़ौस के लोगों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते 2016 में सुमन के सबसे छोटे बेटे सुधीर को गाेली मार दी थी। लेकिन समय पर ईलाज होने से बच गया था। इसके बाद सुमन अपने पति व तीनों बेटों को लेेकर करीब डेढ़ वर्ष पहले अपने मायके भांडवा आ गई। यहां आकर इन्होंने 3 एकड़ जमीन खरीद ली और मकान बनाकर यहीं रहकर खेती बाड़ी कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...