पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News Truck Filled With Rice In Angad Case Registered

अाैंगद में चावल से भरा ट्रक चाेरी, मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निसिंग| हरिभोग राइस मिल से 9 मार्च को तरावड़ी के लिए चावल के 600 कट्टे भरकर एक ट्रक गया था। होली का त्याेहार होने के कारण ट्रक चालक ने ट्रक को अपने गांव अाैंगध में खड़ा कर दिया। जहां से ट्रक बुधवार करीब तीन बजे चोरी हो गया। पुलिस में दी शिकायत में राइस मिल मालिक रमेश सिंगला ने बताया कि हमारी राइस मिल से तरावड़ी की एक मिल के लिए 600 कट्टों से भरा ट्रक निकला था। ट्रक चालक गांव औंगध का निवासी है। जिसने होली के त्याेहार के कारण ट्रक को अपने घर के बाहर खड़ा कर दिया। जिसके बाद बुधवार सुबह करीब तीन बजे उसने देखा तो ट्रक घर के बाहर से चाेरी था। मिल मालिक ने बताया कि गांव कुचपुरा की मेन सड़क पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में ट्रक करनाल-कैथल रोड को क्रॉस करते हुए गांव सिंगड़ा की तरफ जाता दिखाई दे रहा है।
खबरें और भी हैं...