ट्रस्ट का रक्तदान शिविर 18 को
बलियाला | श्री गुरु जम्भेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट अलावलवास द्वारा गांव अलावलवास के गुरु जम्भेश्वर स्कूल में 18 मार्च को पहले रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट के प्रधान सुरजीत ढुकिया ने बताया कि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक युवा रक्तदान करें। उन्होंने बताया कि शिविर में रेडक्रॉस सोसायटी की ब्लड बैंक टीम रक्त एकत्रित करेगी।