पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bahadurgarh News Haryana News Two Accused Arrested From Different Places With Hemp Leaf

गांजा पत्ती के साथ अलग-अलग स्थानों से दो आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बहादुरगढ़ | पुलिस की दो अलग-अलग टीमों द्वारा दो आरोपियों को गांजा पत्ती के साथ काबू किया है। सीआइए वन के प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि सीआइए एएसआई अश्वनी कुमार की एक टीम टिकरी बॉर्डर के पास तैनात थी। पुलिस टीम ने करवाई करते हुए एक युवक को काबू किया।युवक के पास मादक पदार्थ गांजा पत्ती होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिस पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। तलाशी ली गई तो उसके पास से नशीला पदार्थ गांजा पत्ती बरामद हुई। जिसका वजन 600 ग्राम पाया गया।आरोपी की पूछताछ में पहचान गुरनाम सिंह निवासी जिला बठिंडा पंजाब हुई। वहीं एक अन्य मामले में सीआईए टीम ने नजफगढ़ रोड फ्लाईओवर के पास से एक व्यक्ति को काबू किया। तलाशी ली गई तो 500 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। पहचान गुरविंदर निवासी गुड्डा जिला बठिंडा पंजाब के तौर पर की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
खबरें और भी हैं...