- Hindi News
- National
- Tohana News Haryana News Two Arappi Who Escaped After Attacking With Mobile
मोबाइल लेकर हमला कर भागने वाले दो अाराेपी काबू
टोहाना| पुलिस ने फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर हमला कर भागने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में जमालपुर शेखां निवासी राहुल व गौरव शामिल है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जिनमें से राहुल को न्यायिक हिरासत तथा कम आयु होने के कारण दूसरे अाराेपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस ने हांसी निवासी अनिल कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार ने बताया था कि 8 मार्च को वह अपने भाई विक्की के साथ आनंद मैरिज पैलेस में आया हुआ था। शाम को करीब 7 बजे वह विक्की के साथ रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा तो एक अज्ञात युवक उसके पास आया और फोन करने के बहाने उससे उसका एमआई नोट 5 प्रो मोबाइल ले लिया। उसके बाद अन्य अज्ञात युवक भी वहां पर आ गये और उन्हें चारों तरफ से घेर कर हमला कर दिया। फिर वे उसका मोबाइल लेकर फरार हो गए।