- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News Two Arrested Including 15 Grams Of Heroin Case Registered
15 ग्राम हेरोइन समेत दो गिरफ्तार, मामला दर्ज
जिलाभर में नशा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान एक युवक को 9 ग्राम हेरोइन के साथ कल्याणनगर बेगू रोड क्षेत्र से काबू किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राजेश सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी प्रीत सागर कॉलोनी बेगू रोड सिरसा के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल के सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने आरोपी राजेश को कल्याणनगर क्षेत्र से काबू किया। पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर इस संबंध में शहर थाना सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं एक अन्य घटना में नारकोटिक्स सेल पुलिस ने सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में एक युवक को गश्त व चैकिंग के दौरान ऑटो मार्केट क्षेत्र से 6 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान रमन पुत्र प्रेमनाथ निवासी कीर्तिनगर के रूप में हुई।