- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News Two Arrested With 32 Bore Illegal Pistols And Live Cartridges
32 बोर अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
जिलेभर में अवैध असला धारकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान एक युवक को 32 बोर के एक अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस के साथ काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान प्रगट सिंह पुत्र नायब सिंह निवासी गांव तख्तमल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईए स्टॉफ सिरसा के सहायक उप निरीक्षक अवतार सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने आरोपी युवक को अवैध पिस्तौल व जिंदा कारतूस के साथ गांव तख्तमल क्षेत्र से काबू किया। पकड़े गए युवक से पिस्तौल सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर इस संबंध में कालांवाली थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी गई है।