- Hindi News
- National
- Charkhi Dadri News Haryana News Two Clerks Were Relieved Of Work At Two Examination Centers
दो परीक्षा केंद्रों पर दो क्लर्कों को किया कार्यभार मुक्त
जिले में हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं की फिजिकल एजुकेशन परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई है। जिले में दो परीक्षा केंद्रों पर कार्यरत क्लर्कों को कार्यभार मुक्त किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, केंद्र अधीक्षकों व प्रमुख केंद्र अधीक्षक को पत्र लिख कर निर्देश जारी किए गए है कि उनके केंद्र से अगर पेपर लीक होने का मामला सामने आता है तो उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाया जाएगा। जिले में 41 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कक्षा 12वीं की फिजिकल एजुकेशन परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न हुई है। भास्कर द्वारा पेपर लीक होने के मामले को प्रमुखता से प्रकाशित करने पर शिक्षा विभाग ने सभी केंद्र अधीक्षकों को सख्त निर्देश जारी किए गए है। कि अगर उनके केंद्र से अगर पेपर लीक होने का मामला सामने आता है तो केंद्र अधीक्षक को रिलीव कर उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाया जाएगा। शुक्रवार को आयोजित परीक्षा में कोई भी यूएमसी नहीं बनाई गई है लेकिन केंद्र पर कार्यक्रत दो क्लर्कों को रिलीव किया गया है।ड्यूटी के दौरान कोताही बरतने की शिकायत पर बाढड़ा खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काकडौली सरदारा केंद्र पर कार्यक्रत कलर्क प्रवीन कुमार को कार्यभार मुक्त किया गया है।