- Hindi News
- National
- Rai News Haryana News Two Days Ago A New Swift Car Was Looted On The Basis Of Pistol
दो दिन पहले नई ली थी स्विफ्ट कार, पिस्तौल के बल पर लूटी
बारोटा के पास बाइक सवार तीन युवकों ने पिस्तौल के दम पर सबोली गांव के व्यक्ति नई स्विफ्ट कार लूट ले गए। सबोली निवासी वीरेंद्र ने बताया कि उसने दो दिन पहले ही नई स्विफ्ट कार खरीदी थी। सोमवार को वह अपने जानकार से मिलकर आ रहा था। बारोटा के पास वह गाड़ी खड़ी करके स्मोकिंग कर रहा था। तभी बाइक पर तीन युवक अाए। इसमें से एक ने उसके ऊपर पिस्तौल तान दी और गाड़ी की चाबी छीन ली। इसके बाद एक आरोपी गाड़ी चलाकर और दो बाइक पर फरार हो गए। बारोटा चौकी इंचार्ज युद्धवीर सिंह ने बताया कि सूचना पुलिस जांच में लगी है।