पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Two Friends Hailing From Hashiarpur Used To Do Snatching With Elders In The City Cia 1 Lie Production On Remand

हाेशियारपुर निवासी दो दोस्त शहर में बुजुर्गों से करते थे स्नैचिंग, सीआईए-1 लाई प्रोडक्शन रिमांड पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब के होशियारपुर के दो दोस्त बाइक पर शहर में आते थे और बुजुर्ग महिलाओं से पता पूछने के बहाने स्नैचिंग की वारदात करते थे। दोनों को सीआईए-1 की टीम ने बरनाला जेल से प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों से शहर में अंजाम दी गई चार वारदातों का खुलासा हुआ है। सीआईए-1 के कार्यवाहक इंचार्ज गुरमेज सिंह ने बताया कि स्नेचिंग के मामले ट्रेस करने के लिए सब-इंस्पेक्टर राजकुमार, महबूब अली, बलबीर, जसविंद्र व रोशन की टीम गठित की गई थी। टीम ने बरनाला जेल से दो आरोपियों को प्रोडक्शन रिमांड पर लिया। इनकी पहचान पंजाब के होशियारपुर निवासी नीरज उर्फ गूंगा व बलिंदर उर्फ मिट्ठू है। पूछताछ में दोनों ने चार वारदातें कबूली हैं। जो दोनों ने पंजाब से शहर में बाइक पर आने के बाद बुजुर्ग महिलाओं से पता पूछने के बहाने अंजाम दीं और फिर लौट गए। दोनों पर पंजाब में भी स्नैचिंग के मामले पता चले हैं।

अक्टूबर-2019 की गंगानगर में हुई चोरी का आरोपी काबू| सीआईए-1 के कार्यवाहक इंचार्ज गुरमेज ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि छोटी लाइन पर युवक चोरी की फिराक में है। एएसआई जसवीर सिंह, कृष्ण व अभय की टीम का गठन किया। टीम ने मौके से दुर्गा गार्डन के दीपक उर्फ भिंडा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि अक्टूबर-2019 में गंगानगर कॉलोनी में अपने साथी के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें उसके दो साथी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

}ये वारदात कबूलीं

3 फरवरीः मॉडल टाउन में दर्शन गली में पता पूछने के बहाने बुजुर्ग के कानों से सोने की बालियां झपटी।

4 फरवरीः मॉडल टाउन में बुजुर्ग के कानों की सोने की बालियां छीनी।

29 जनवरीः आईटीआई समीप लेबर कॉलोनी में घर के बाहर बुजुर्ग से छीना-झपटी।

30 जनवरीः फर्कपुर स्थित राजा गार्डन में भी बुजुर्ग से कानों की बालियां झपटी।

खबरें और भी हैं...