पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhuna News Haryana News Two Groups Clash After Drunken Violence With Women 7 Injured

महिलाओं के पास शराबी के हुड़दंग के बाद दो गुटों में हुई झड़प, 7 लोग घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव ढाणी सांचला में रविवार काे देर रात को फाल्गुन माह के गीत गा रही महिलाओं के पास एक शराबी युवक द्वारा अनाप-शनाप बोलने पर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के सात लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना से अग्रोहा रेफर किया गया। झगड़े को लेकर दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने घायलों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ऐसे हुआ विवाद

रविवार देर रात को तलाब के नजदीक एक मोहल्ले में आसपास की लड़कियां एवं महिलाएं फाल्गुन माह के गीत गा रहे थी। इस दौरान उनके पास एक शराबी युवक नशे में अनाप-शनाप बोलने लगा। जिस पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। घायल चरण सिंह ने बताया कि बिंटू नामक युवक नशे में अश्लील गालियां निकाल रहा था। वहां महिलाएं होली पर्व को लेकर गीत गा रही थी। लेकिन नशेड़ी युवक को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। आरोप है कि कुछ ही देर में बिट्टू पक्ष के लोग अाए अाैर लाठियों से हमला बोल दिया। जिसमें चरण सिंह पुत्र हरपाल सिंह, सतपाल सिंह पुत्र अमीचंद, जगदीश चंद्र पुत्र बसंत लाल व गुल्लू उर्फ राजा पुत्र बसंत लाल को गंभीर चोट लगी है।

उधर दूसरे पक्ष के कृष्ण कुमार पुत्र टींकू राम, मोहर सिंह पुत्र ईश्वर सिंह व रोहित पुत्र ईश्वर सिंह हमले में घायल हुए हैं। बिट्टू ने बताया कि उनके परिवार पर तेजधार हथियारों से बिना कोई कारण हमला कर दिया। आरोप है कि शराब पीकर महिलाओं के पास गाली-गलौज करने की कहानी झूठी रची है।

जांच के बाद करेंगे कार्रवाई : जांच अधिकारी

दो पक्षों के बीच हुए विवाद में सात लोग घायल हुए हैं। जिनके बयान लेने के लिए पुलिस की टीम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज गई हुई है। दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद कार्रवाई की जाएगी।\\\'\\\' -कश्मीर सिंह, एसआई, जांच अधिकारी।

खबरें और भी हैं...