पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Two Marriage Marriages Were Removed From The In Laws39 House After The Dowry Demand Was Not Met

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने दो विवाहिताओं को घर से निकाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर यमुनानगर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के दो केस दर्ज किए हैं। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उन्हें प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया। दशमेश कॉलोनी निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी शादी छह साल पहले कमल के साथ हुई थी। तीन साल बाद ही ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। तब उसने शिकायत पुलिस को दी थी तो उन्होंने समझौता कर दिया था। इसके बाद फिर से उसके साथ कई बार मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। उसका पति, जेठ और अन्य ससुराल वाले उसके मायके आए और उसके मायके वालों के साथ मारपीट की और धमकी देकर चले गए। अब वे उसे साथ ले जाने के लिए राजी नहीं हैं। महिला की इस शिकायत पर शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने धारा-498ए, 323, 406 और 506 में केस दर्ज कर लिया है।

उधर, चौधरी कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी शादी साल 2018 में हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने कई डिमांड रखी लेकिन उसके मायके वाले उनकी डिमांड पूरी करने में असमर्थ थे। आरोप है कि ससुराल वाले घर पर तांत्रिक को लेकर आते थे। उसने ससुराल वालों को समझाया तो उन्होंने इस बात पर भी उसे पीटा। कई बार उन्हें समझाया गया। उनकी शिकायत पुलिस को दी तो उन्होंने समझौता कर लिया था। इसके बाद फिर से वे उसे इसी तरह से प्रताड़ित करने लगे। इस शिकायत पर भी यमुनानगर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...