- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News Two Rooms To Be Built In The State School Of Uchana Kalan At A Cost Of Rs 9 Lakh
उचाना कलां के राजकीय स्कूल में 9 लाख रुपए की लागत से बनाए जाएंगे दो कमरे
उचाना | उचाना कलां के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को लेकर कमरों की जो कमी थी वो दूर होगी। यहां पर दो कमरों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके निर्माण पर 9 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। एसडीएम राजेश कोथ, प्रिंसिपल रणपाल श्योकंद ने कहा कि स्कूल में कमरों की कमी काफी लंबे समय से है। यहां पर आने वाले सत्र में विद्यार्थियों को कमरों की कमी के चलते परेशानी न हो इसके लिए दो कमरों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। 9 लाख की लागत से ये कमरे बनेंगे। इनकी चौड़ाई 18 गुणा 24 होगी।