पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News Two Students Caught Cheating In The 12th Exam Slip

12वीं की परीक्षा में पर्ची से नकल करते दो छात्र पकड़े

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुरुक्षेत्र | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की शुक्रवार को हुई 12वीं शारीरिक शिक्षा विषय की बोर्ड परीक्षा में पर्ची से नकल करते दो छात्र पकड़े गए। दोनों छात्रों के उड़न दस्ते की टीम ने यूएमसी बनाए।

इनमें से एक छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में और दूसरा छात्र बीएसएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिहोवा में पकड़ा गया। बोर्ड परीक्षा के नोडल अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि उड़नदस्ते की टीमों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग की। इस दौरान दो परीक्षा केंद्रों में दो छात्र पर्ची से पेपर करते हुए मिले। उन्होंने बताया कि दोनों छात्रों की यूएमसी बनाकर रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी गई है।
खबरें और भी हैं...