पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News Two Students Of Ig College Got Sixth Place In The University In Msc Mathematics Examination Result

एमएससी गणित के परीक्षा परिणाम में आइजी काॅलेज की दो छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में पाया छठा स्थान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित किए गए एमएससी गणित के तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में आइजी कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यवाहक प्राचार्या आरती गर्ग ने बताया कि कॉलेज की दो छात्राओं शिल्पा व पूजा ने 514 अंकों के साथ यूनिवर्सिटी में छठा स्थान, सरिता ने 506 अंक प्राप्त कर 10वां स्थान, रीनू ने 502 अंक प्राप्त कर 13वां व छात्रा कृष्णा ने 501 अंक प्राप्त कर 14वां स्थान हासिल किया है। प्रबंधक समिति के प्रधान सुरजीत बहादुर खुरानिया व उप प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं को सम्मानित किया और उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज की छात्राएं हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर लगातार जिले का नाम प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रही हैं। मौके पर नेहा, अंकिता, शिल्पा व ललिशा मौजूद रहे।

कैथल | अव्वल आई आईजी काॅलेज की छात्राएं स्टाफ के साथ।
खबरें और भी हैं...