पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bawal News Haryana News Two Young Women And Women With Two Children Missing From Different Places

अलग-अलग स्थानों से दो युवतियां व दो बच्चों के साथ महिला लापता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज करने के बाद शुरू की तलाश

जिला के धारूहेड़ा, रामपुरा व कसौला थाना क्षेत्र से दो युवतियों के साथ एक महिला लापता हो गई। गुमशुदगी के चारों मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद उनकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित परिवारों ने शक के आधार पर दो युवकों को नामजद भी कराया है।

दो युवतियां लापता, छिपाकर रखने का लगाया आरोप

धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी बारहवीं कक्षा में पढ़ती थी। स्कूल से लौटने के बाद वह शाम को ही अचानक लापता हो गई। शिकायतकर्ता ने जौनावास में रहने वाले भरतपुर निवासी युवक पर शक जताते हुए बेटी को छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक को नामजद कर लिया है। इसके अतिरिक्त रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने भी अपनी बहन की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन 6 मार्च को लापता हो गई है। उसको शक है कि खोल क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने उसे कहीं पर छिपाकर रखा हुआ है। रामपुरा पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है।

दो बच्चों के साथ नकदी लेकर लापता हुई महिला

धारूहेड़ा क्षेत्र से भी एक महिला अपने दो बच्चों के साथ लापता हो गई। पुलिस को दी शिकायत में एक श्रमिक ने बताया कि वह उत्तराखंड का रहने वाला है और यहां किराए पर रहता है। 8 मार्च को उसकी प|ी उसके 8 वर्षीय बेटे के अलावा 3 साल की बेटी के साथ लापता हो गई। वह अपने साथ घर में रखा कैश भी लेकर चली गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला एक युवक भी घटना के दिन से गायब है जिस पर पीड़ित ने शक जताया है। पुलिस ने केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।

घर के लिए रवाना हुआ सिक्योरिटी गार्ड लापता

बावल स्थित कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात जयपुर जिला निवासी एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। कसौला पुलिस को दी शिकायत में जिला के राजगढ़ गांव निवासी मनोज ने बताया कि जयपुर जिला के गांव वड़नगर निवासी उसका जीजा संजीत सिंह बतौर सिक्योरिटी गार्ड कार्यरत थे। 8 मार्च को वे घर के लिए रवाना हुए थे लेकिन 9 मार्च तक घर नहीं पहुंचे जिसके बाद उन्होंने तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...