पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ननिहाल में रह रही लड़की से दो युवकों ने किया दुष्कर्म

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डबवाली| सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में रह रही नाबालिगा से दो युवकों ने घर से ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद नाबालिगा ने अपने ननिहालजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित के परिजनों ने बताया कि उनकी दोहती पिछले कई सालों से उनके अपने ननिहाल में रह रही है। बीती रविवार को देर रात दो युवक उसे बहलाकर घर से ले गए और जबरदस्ती करते हुए गलत काम किया है। जिसके बाद घटना की जानकारी पीड़िता से परिजनों को लगी और पुलिस को घटना की जानकारी दी। शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित एक का मेडिकल जांच करवाया है वही केस दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान देवेंद्र उर्फ रविंद्र निवासी गांव अलीका व राहुल निवासी गांव दीवान खेड़ा के रूप में हुई है। महिला थाना एसएचओ कमलेश रानी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
खबरें और भी हैं...