- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Two Youths Snatch Purse After Pushing Activist Rider Je
एक्टिवा सवार रिटायर्ड जेई को धक्का देकर दो युवकों ने पर्स छीना
{कुछ दूरी पर जाकर पकड़े गए
यमुनानगर | सेक्टर-18 में दो युवकों ने एक बिजली निगम के रिटायर्ड जेई से पर्स छीन लिया। इस दौरान दोनों युवकों को कुछ देर बाद ही पकड़ लिया। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर पर्स की रिकवरी कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हुडा चौकी पुलिस के अनुसार गांव रटौली निवासी जोरा सिंह ने बताया कि वह एक्टिवा पर जा रहा था। जैसे ही सेक्टर-18 में पहुंचा तो वहां दो युवकों ने उसे रोक लिया और धक्का दे दिया। उन्होंने उसकी जेब से पर्स निकाल लिया। पर्स में 5 हजार रुपए और अन्य दस्तावेज थे। पुलिस ने विक्रांत, एवी शर्मा को काबू किया। दोनों को कुछ देर बाद ही पकड़ लिया गया था। जांच अधिकारी रामकुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता बिजली निगम से रिटायर्ड जेई हैं।