- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News U Turn Of Weather Now Four Days Of Drizzle
मौसम का यू टर्न, अब चार दिन बूंदाबांदी
बुधवार को एक बार फिर से मौसम ने यू टर्न ले लिया। सुबह के समय हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद फिर से वातावरण में ठंडक लोट आई। 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली तेज हवा ने आमजन को परेशान किए रखा।
बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा। जबकि पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान 25 डिग्री था। बुधवार को तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट देखने को मिली। वहीं मौसम विशेषज्ञ अगले चार दिन और हल्की बूंदाबादी होने की संभावना जता रहे है।
वहीं बूंदाबांदी की संभावना ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों ने कहा कि इस समय होने वाली बारिश गेहूं की फसल के लिए हानिकारक है। किसानों ने कहा बेमौसमी बरसात से गेहूं की फसल की पैदावार कम होगी। इससे किसानों को नुकसान होगा।