पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirsa News Haryana News Unanimous Formation Of New Executive Of Vishwakarma Education Trust

विश्वकर्मा शिक्षा न्यास ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री विश्वकर्मा शिक्षा न्यास सिरसा की एक बैठक झूंथरा धर्मशाला में हुई, जिसमें ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

इस दौरान 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2023 तक के लिए राधेश्याम जांगिड़ को अध्यक्ष, गोपीराम माकड़, जितेंद्र मोटयार व बृजलाल कोथ कथोलिया को उप प्रधान, कृष्णचंद माकड़ को महासचिव, भजनलाल कुलरिया को सह सचिव, कृष्णलाल मोटयार को कोषाध्यक्ष, रमेश माकड़ को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसी प्रकार रामसिंह बेरवाल, ओमप्रकाश मांडण, राजाराम झिलोईया, सुभाष चंद माकड़ व राजेंद्र लदोइया को सलाहकार सदस्य मनोनीत किया गया।
नव चयनित पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वाहन करने का विश्वास दिलाया गया ।

खबरें और भी हैं...