- Hindi News
- National
- Pehowa News Haryana News Unanimously Elected Deepak Garg As The Head Of Agrawal Sabha Ramesh
सर्वसम्मति से दीपक गर्ग बने अग्रवाल सभा के प्रधान, रमेश को उपप्रधान चुना
अग्रवाल सभा का वार्षिक चुनाव अग्रवाल धर्मशाला में प्रधान प्रदीप गर्ग की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से दीपक गर्ग को प्रधान व रमेश को उपप्रधान चुना गया। सभा के संरक्षक तरसेम गर्ग व जितेंद्र बंसल ने बताया कि संरक्षक के तौर पर राजेश गोयल, प्रदीप गर्ग, तरसेेम गर्ग व टोमी बंसल को नियुक्त किया गया।
इनके साथ रचित बंसल व संदीप सिंगला को महासचिव, सुनील सिंगला व डॉ. नितिन गर्ग को सचिव, कोषाध्यक्ष रोहित सिंगला, सह कोषाध्यक्ष विजय गर्ग, मीडिया प्रभारी विकास गर्ग व अभिषेक बंंसल, सोशल मीडिया प्रचारक साहिल मित्तल व रूबल मित्तल, कानूनी सलाहकार एडवोकेट सुमित गर्ग को चुना गया। इनके साथ अंकुर सिंगला, अनूप गर्ग, गणेश गर्ग, ईशू गुप्ता, रवि बंसल व शुभम को कार्यकारिणी सदस्य मनोनित किया गया। प्रधान दीपक गर्ग ने कहा कि संस्था चिकित्सा शिविर, जरूरतमंद बच्चों को पाठ्न सामग्री, कुष्ठ आश्रम में पीडि़तों को राशन व कपड़े वितरित करने समेत कई सामाजिक अभियान लगातार चला रही है।
पिहोवा | बैठक में हिस्सा लेते अग्रवाल सभा के प्रधान व अन्य पदाधिकारी।