पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirsa News Haryana News Union Submits Memorandum Demanding Increase In Wage Rate Of Market Laborers

मंडी मजदूरों का मजदूरी रेट बढ़ाने की मांग को लेकर यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा मंडी मजदूर यूनियन का 31 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र खटक, प्रदेश महासचिव सतपाल सरोवा, वरिष्ठ उपप्रधान रामधारी इन्दौरा व सोनू भोपड़ के नेतृत्व में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, पंचकूला के मुख्य प्रशासक से मिला।

आगामी 1 अप्रैल से मण्डी मजदूरों के मजदूरी रेट बढ़ाने हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि हरियाणा की 111 मंडियों में लाखों की संख्या में मंडी मजदूर काम करते हैं और इनकी आजीविका कृषि पर निर्भर रहती है। वर्ष भर में तीन से चार महीने काम के अतिरिक्त ये मजदूर खाली बैठे रहते हैं तथा शेष वर्ष इसी मजदूरी से अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण करते हंै। जिस प्रकार सरकार द्वारा किसान वर्ग को समय से पहले फसलों के समर्थन मूल्य हर वर्ष बढ़ाने की घोषणा कर दी जाती है।

उसी प्रकार बढ़ती महंगाई को देखते हुए यूनियन की मांग है कि मण्डी मजदूरों की मजदूरी के रेट भी समय रहते बढ़ाए जाएं। इसके अलावा प्रतिनिधि मण्डल द्वारा हैफेड विभाग द्वारा अपनी दुकानों पर सरसों की खरीद करने की बजाय मंडियों में आढ़तियों की दुकान पर खरीद करने की मांग की भी गई ताकि सभी मजदूरों को इसका समान लाभ मिल सके। प्रतिनिधि मण्डल में सिरसा मण्डी के प्रधान कृष्ण लाडवाल, उपप्रधान श्यामलाल बामनियां, महासचिव पवन ईटकाण, खजांची जीत इन्दौरा, सचिव इन्द्र इटकाण, सुरेश खन्ना, सुखराम किराड़, पप्पू गुरैया, अशोक बामनियां, प्रेम गुज्जर, घासी ठेकेदार, ऐलनाबाद के प्रधान मदन डाबला, सुभाष ईटकाण, कालूराम ईटकाण, कालांवाली के प्रधान मुकेश नागर, सुखदेव डाबला, डबवाली के प्रधान दीपक बागड़ी, दर्शन फ रंड, रानियां के प्रधान अमीलाल होठला, महेन्द्र कुमार, जगदीश ईटकाण थे।

हैफेड के मुख्य प्रशासक को ज्ञापन सौंपते हरियाणा मंडी मजदूर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल।
खबरें और भी हैं...