भ्रूण हत्या के खात्मे काे एकजुट हाें : नीलम
जठलाना | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दुधला गांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में कार्यक्रम आयोजित हुआ। महिलाओं को शिक्षित करना, भ्रूण हत्या, नशा खोरी, दहेज प्रथा व महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। अध्यक्षता सरपंच नीलम रानी ने की। सरपंच नीलम ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। आज जरूरत है, केवल पुरुषों को महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलने की। भ्रूण हत्या समाज के लिए एक अभिशाप है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए हम सबको एकजुट होना होगा। मौके पर पवन कुमार, अंजू बाला, सुनील कुमार, अंजू, मेहर सिंह सैनी, डॉ. हरिसिंह सैनी व जरनैल सिंह माैजूद रहे।