पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gohana News Haryana News University Did Not Approve Bsc Computer Science In Government Women39s College

राजकीय महिला कॉलेज में विवि ने बीएससी कंप्यूटर साइंस को नहीं दी मंजूरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजकीय महिला कॉलेज को बीएससी कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों के सामने संकट खड़ा हो गया है। क्योंकि महिला विवि से इसकी मंजूरी नहीं मिली है। जहां परीक्षा परिणाम रुक जाएगा, नए सत्र में भी दाखिला को लेकर परेशानी आएगी। कॉलेज प्रशासन ने विवि के साथ फिर से पत्राचार किया है। कालेज प्रशासन का कहना है कि चार माह पहले विवि की टीम ने कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। चालू सत्र की मंजूरी मिलने पर ही कॉलेज प्रशासन नए शैक्षणिक सत्र के लिए विवि को फीस जमा कराएगा ।

महिला कॉलेज में चालू शैक्षणिक सत्र में ही बीएससी कंप्यूटर साइंस कोर्स शुरू हुुुुआ था। छात्राओं की 80 सीटें स्वीकृत हैं, लेकिन 22 छात्राओं के ही दाखिले हुए हैं। नया कोर्स उच्चतर शिक्षा विभाग की मंजूरी से शुरू हुआ है। इसके लिए विवि से भी मंजूरी लेनी होती है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने बीते वर्ष विवि से पत्राचार किया था। नवंबर में विवि की टीम ने कॉलेज का दौरा कर फैकल्टी, सुविधाओं, कंप्यूटर लैब आदि के बारे में जानकारी जुटाई थी। इसके बाद विवि की तरफ से पत्राचार नहीं किया गया । कॉलेज में नए कोर्स के प्रथम सैमेस्टर की परीक्षाएं भी हो चुकी हैं। जल्दी ही दूसरे सैमेस्टर की परीक्षाएं भी होंगी। ऐसे में नए कोर्स की मंजूरी न मिलने पर छात्राओं का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होगा। विवि के प्रो. विजय नेहरा का कहना है कि कोर्स को मंजूरी देना, विवि की रूटीन प्रक्रिया है। जल्द ही इस संबंध में कॉलेज के साथ पत्राचार किया जाएगा ।

खबरें और भी हैं...