- Hindi News
- National
- Bhiwani News Haryana News Unknown Withdraw 30 Thousand Rupees From Account
अज्ञात ने खाते से निकाल लिए 30 हजार रुपये
भिवानी| नांगल निवासी एक बैंक उपभोक्ता के खाते से अज्ञात 30 हजार की राशि निकालकर फरार हो गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव नांगल निवासी पियूष प्रिय ने बताया कि उसका एक्सिस बैंक में खाता है। शुक्रवार को उसके मोबाइल पर खाते से 30 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। जबकि उसने खाते से पैसों का लेन देन नहीं किया। पियूष ने मामले की शिकायत पुलिस काे दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 व 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।