पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baund Kalan News Haryana News Unknown Young Person Had To Pay Atm Card Expensive

अनजान युवक को एटीएम कार्ड देना पड़ा महंगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बौंदकलां | बौंदकलां में एक व्यक्ति को दूसरे युवक को अपना एटीएम कार्ड देकर पैसे निकलवाना महंगा पड़ गया है। युवक ने एटीएम कार्ड धारक को एक हजार रुपये की चपत लगा दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कस्बा निवासी सुभाष शुक्रवार सुबह पौने 10 बजे एसबीआई शाखा के एटीएम में रुपये निकालने के गया था। वहीं पर एक अनजान युवक भी मौजूद था। सुभाष ने अपना एटीएम कार्ड युवक को पैसे निकलवाने के लिए दे दिया। युवक ने पहले अपना एटीएम कार्ड मशीन में लगा रखा था। लेकिन रुपये नहीं निकाले। इसके बाद में युवक ने सुभाष से एटीएम कार्ड लेकर मशीन में लगाया। पिन नंबर सुभाष ने स्वयं ने ही भरा। जब मशीन से एक हजार रुपये निकले तो युवक ने चालाकी दिखाते हुए इन रुपयों को अपना बताते हुए लेकर चलता बना। सुभाष ने भी इस बात को विरोध नहीं किया। सुभाष ने युवक के कहने मात्र पर ही एक हजार रुपये दे दिए। बाद में सुभाष ने अन्य व्यक्ति के माध्यम से एटीएम से पांच सौ रुपये निकाले। जब फोन में पहले एक हजार रुपये और बाद में पांच सौ रुपये निकालने का मैसेज देखा तो पता चला। सुभाष ने मामले की शिकायत पुलिस में दी।
खबरें और भी हैं...