पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Up Crook Arrested With Bail Arrested With Pistol

जमानत लेकर फरार चल रहा यूपी का बदमाश पिस्टल समेत गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीआईए-टू की टीम ने दो लोगों को अवैध हथियार और 11 जिंदा राउंड के साथ काबू किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीआईए-टू के इंचार्ज महरूफ अली ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ हथनीकुंड बैराज पर घूम रहा है, जो किसी भी वारदात को अंजाम दे सकता है।

सूचना के आधार पर हेड कांस्टेबल रोहण, विपिन, कुलदीप व राजू राणा की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया, जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देसी पिस्टल व नौ जिंदा राउंड बरामद हुए। पूछताछ में जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव खंदरावली निवासी बिलाल उर्फ बिल्ला के नाम से हुई। इंचार्ज महरूफ अली ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी उत्तर प्रदेश के किसी गैंग से संबंध रखता है। उसके ऊपर लूट, डकैती, चोरी सहित करीब 18 मामले दर्ज हैं जो कोर्ट में विचाराधीन हैं। आरोपी 21 फरवरी 2019 को जेल से बाहर आया था, उसके बाद से ही वह फरार चल रहा था।

तुम्बी बस स्टैंड से अवैध हथियार समेत एक पकड़ा

इंचार्ज महरूफ अली ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि तुम्बी बस स्टैंड के पास अवैध हथियार के साथ एक युवक घूम रहा है। हेड कांस्टेबल दलबीर सिंह, राजू राणा, राहुल व संजीव की टीम ने मौके पर पहुंचकर वहां से युवक को हिरासत में लिया, जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देसी कट्टा व दो जिंदा राउंड बरामद हुए। पूछताछ में जिसकी पहचान तुम्बी निवासी रोमिंद्र उर्फ रोमी के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट से न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
खबरें और भी हैं...