पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News Urban Local Body Headquarters Team Is Investigating About Progress And Expenditure

प्रगति व खर्च को लेकर अर्बन लोकल बॉडी मुख्यालय की टीम कर रही जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमरुत योजना की प्रगति, खर्च, रिपेयरिंग वर्क और शिकायतों की जांच के लिए अर्बन लोकन बॉडी मुख्यालय की टीम शहर जांच कर रही है। टीम के सदस्य मौके पर जाकर स्थिति भी देख रहे हैं। सिटी में करीब साल भर से अमरुत योजना के तहत 54 करोड़ रुपए से पेयजल व सीवरेज लाइन डालने के लिए काम चला हुआ है। योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। जिसकी केंद्र के साथ-साथ प्रदेशस्तर पर भी मॉनिटरिंग की जा रही है। टीम ने अधिकारियों से योजना के तहत कहां कितना काम हुआ और कितना खर्च हुआ उसके संबंधित कागजात भी चैक किए जा रहे हैं। बता दें कि योजना के तहत पेयजल पाइप लाइन डालने के काम में लापरवाही बरती जाने की शिकायतें अधिकारियों के पास जा रही थी। जनस्वास्थ्य विभाग ने तो ठेकेदार के खिलाफ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज करवाने के लिए शिकायत भी दी हुई है।

अमरुत महत्वपूर्ण योजना है, शुरू से ही हो रही मॉनिटरिंग: ईओ

सरकार की महत्वपूर्ण योजना अमरुत योजना है। जिसकी मॉनिटरिंग शुरुआत से हो रही है। अब योजना की प्रगति को लेकर मुख्यालय की टीम चेकिंग कर रही हैं।
अशोक कुमार, ईओ नगर परिषद
खबरें और भी हैं...