- Hindi News
- National
- Chacharauli News Haryana News Use Your Vacant Lands Properly Gram Panchayats Kanwarpal
अपनी खाली पड़ी जमीनों का सदुपयोग करें ग्राम पंचायतें : कंवरपाल
ग्राम पंचायतें अपनी खाली जमीनों का सदुपयोग करते हुए वन विभाग को दें, हम उन जमीनों पर फलों का बाग लगा कर, तीन साल तक देखभाल कर वह जमीन वापिस ग्राम पंचायतों को सौंपेंगे। इससे ग्राम पंचायतों की आमदनी बढ़ेगी। यह शब्द शिक्षा एवं वन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहे। गांव ताहरी, हैदरपुर, ताहरपुर कलां, इब्राहिमपुर, डारपुर, जाटोंवाला, सीपीयोंवाला, शहाबुद्दीन पुर कलां, फकीर माजरा, दौलतपुर में कार्यक्रम किए। कैबिनेट शिक्षा एवं वन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा है कि सड़क किनारे खड़े सरकारी वृक्षों में आधा हिस्सा किसानों को मिलेगा। हम यह प्रयास कर रहे हैं कि उस आधे हिस्से में खड़े वृक्षों को चुनने का अधिकार भी किसानों को मिले। क्षेत्र को लगातार आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान मौके पर मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह, सौरन सिंह कश्यप, भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, इस्लाम, लतीफ उपस्थित रहे।