पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Vacant Posts Of Teachers To Be Filled In Schools Soon Kanwarpal

स्कूलों में जल्द भरे जाएंगे अध्यापकों के रिक्त पद: कंवरपाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों को जल्दी ही भरा जाएगा। सड़कों के किनारे खड़े सरकारी पेड़ों की कटाई में से किसानों को आधा हिस्सा मिलेगा। वह आधा हिस्सा चुनने का अधिकार भी किसानों को ही होगा। यह बात हरियाणा सरकार में कैबिनेट शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कही।

शनिवार को वे जयधर में सभा को संबोधित कर रहे थे। माजरा, शेखू माजरा, पार माजरी, भीलपुरा चुहड़पुर कलां, प्रताप नगर, जगाधरी शहर की शिवपुरी सोसाइटी पार्क, ग्रीन विहार में लोगों को उन्होंने संबोधित किया।

उन्हाेंने कहा कि जिनकी सालाना आमदनी एक लाख 80 हजार से कम है, उनको आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत शामिल करके पांच लाख रुपए तक का इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। जगाधरी क्षेत्र में कलेसर व हथनीकुंड बैराज के पास पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। जल्द ही योजना बनाकर यहां पर पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 80-80 करोड़ रुपए के विकास कार्य कराने का निर्णय लिया है और यह विकास कार्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से बिना भेदभाव के एक समान कराए जाएंगे। जयधरी में 11 लाख रुपए की लागत से बने सरकारी बारात घर व लाखों रुपए की लागत से सरकारी स्कूल में लाइब्रेरी व स्कूल की सड़क का उदघाटन किया।

यमुनानगर | जगाधरी एरिया की कॉलोनी में संबोधित करते शिक्षा मंत्री कंवरपाल।
खबरें और भी हैं...