- Hindi News
- National
- Gohana News Haryana News Vedas Are The Simple Means Of Attaining Salvation
वेद मोक्ष प्राप्ति का सरल माध्यम
वेद सभी सत्य विधाओं की संकलन हैं। मनुष्य पहले सत्य को जाने और फिर से अपने जीवन में धारण करे। सत्य का मार्ग मनुष्य जीवन को सरल बना देता है। यह कहना है स्वामी धर्मदेव का। रविवार को वे आर्य समाज मंदिर में मासिक सत्संग में उपदेश दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि वेद में मनुष्य के धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के बारे में बताया गया है। मोक्ष प्राप्ति का वेद ही सच्चा मार्ग है। वेद के दिखाए मार्ग पर चलकर मनुष्य मोक्ष को प्राप्त कर सकता है। सत्संग के समापन पर मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राजदेव आर्य, प्रदीप, ओमप्रकाश, अजीत आर्य, करतार आर्य, धर्मपाल आर्य, इंद्र सिंह भनवाला, राजेंद्र श्योराण, बिजेंद्र, कृष्ण आदि उपस्थित थे।