पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News Vedic Yajna To Prevent Corona Virus In Maharishi Valmiki Sanskrit University

महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में कोरोना विषाणु से बचाव हेतु वैदिक यज्ञ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय कैथल परिसर डॉ. भीमराव अंबेडकर काॅलेज जगदीशपुरा में कोरोना नामक वायरस (महारोग) से समाज के बचाव व संरक्षण हेतु यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ में विशेष आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से युक्त हवन सामग्री का उपयोग किया गया। रोग निवारक वैदिक मंत्रों के द्वारा आहुति प्रदान की गई। इस अवसर पर वसुदेव कुटुम्बकम् की भावना से प्रेरित होकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. श्रेयांश द्विवेदी एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार ने भारत और विश्व में इस महारोग संक्रमण के निवारण हेतु यज्ञ में आहुतियां प्रदान कीं। कुलपति ने कहा कि इस महारोग से बचाव हेतु वैदिक यज्ञ करें, भारतीय संस्कृति के अनुसार जीवनचर्या अपनाएं, हाथ न मिलाएं व अभिवादन के लिए नमस्ते करें, मांस बिक्री वाले स्थान से दूर रहें। बार-बार हाथों को साबुन से धुलें व सम्पूर्ण स्वच्छता का ध्यान रखें। इस अवसर पर भाणा ग्राम से हवन में आहुति देने पहुंचे आचार्य सहीराम व प्रमोद ने देश हित में महामारी से बचाव हेतु संस्कृत गीत एवं भजन प्रस्तुत किए गए। इस आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल वेदी, योगाचार्य गिरिराज एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

खबरें और भी हैं...