पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Vegetable Seller Riding Bike Dies In Tractor Trolley Collision

ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार सब्जी विक्रेता की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

साढौरा| सादिकपुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली द्वारा टक्कर मारने से बाइक सवार सब्जी विक्रेता 28 वर्षीय प्रदीप उर्फ लक्की वासी लाहड़पुर की मौत हो गई है। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई राजेश के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की है। राजेश ने बताया कि उसका छोटा भाई प्रदीप रसूलपुर में सब्जी की दुकान करता था। सोमवार सुबह को दोनों भाई अपनी-अपनी बाइक पर सब्जी खरीदने साढौरा सब्जी मंडी जा रहे थे। सादिकपुर मोड़ से पहले सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राॅली ने प्रदीप की बाइक को सीधी टक्कर मार दी। प्रदीप सड़क पर गिरने के कारण घायल हो गया। घायल प्रदीप को एम्बुलेंस से सीएचसी लाया गया, लेकिन वहां चिकित्सक न होने के कारण उसे जगाधरी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खबरें और भी हैं...