पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Uchana News Haryana News Vehicles Stand In Front Of Shops It Seems Jammed

दुकानों के सामने खड़े रहते हैं वाहन, लगता है जाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाजारों में दुकानों के आगे खड़े होने वाले वाहनों से हर समय लितानी रोड, रेलवे रोड, पुलिस चौकी रोड पर जाम लगा रहता है। दुकानों के आगे खड़े होने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग राहगीरों, वाहन चालकों ने की ताकि यहां पर जाम न लगे। सबसे अधिक जाम की स्थिति लितानी रोड पर रहती है। सड़क के दोनों तरफ दुकानों के आगे विशेषकर दो पहिया वाहन चालक खड़े रहते हैं। बाजारों में दुकान के आगे बाइकों को खड़ा करके चले जाते हैं।

रेलवे रोड, लितानी रोड, पुलिस चौकी रोड, पुरानी अनाज मंडी रोड, महाराजा अग्रसेन चौक, रेलवे फाटक के आस-पास बाजारों में कोई भी पार्किंग के लिए जगह नहीं है। पार्किंग न होने के चलते वाहन चालक बाजारों में दुकानों के आगे वाहनों को खड़ा करके चलते जाते हैं। काफी देर में वापस आते हैं। इससे बाजारों में जाम लगा रहता है। फसल के सीजन में जाम की स्थिति अधिक होगी क्योंकि वाहनों की संख्या बढ़ेंगी।

खबरें और भी हैं...