पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ellenabad News Haryana News Vhp Bajrang Dal Members Played Saffron Holi In Ellenabad

विहिप, बजरंग दल के सदस्यों ने ऐलनाबाद में खेली भगवा होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विश्व हिंदू परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से होली महोत्सव पर भगवा होली का आयोजन किया गया जिसमें विश्व हिंदू परिषद सहित बजरंग दल के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद के लोग शहर की अनाज मण्डी स्थित बूथ नं. 29 से राजस्थानी वेशभूषा में ढफ व धमाल के साथ होली खेलते हुए मुख्य बाजार से होकर तलवाड़ा रोड़ स्थित बीमार गोवंश केंद्र पहुंचे। इस दौरान सभी लोग रंग से रंगे हुए ढफ व धमाल की धमक पर नाचते हुए जा रहे थे। उन्होंने अनाज मंडी व मुख्य बाजार में लोगों को होली की बधाई दी व प्रेम का प्रतीक रंग गुलाल लगाया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के विकास गोयल, देवेन्द्र गोयल, वेदमित्र गुप्ता, रविन्द्र मित्तल, श्यामलाल, कन्हैया लाल, सुरता राम, पालिकाध्यक्ष रविन्द्र कुमार लढा, मनोज चोटिया सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

ऐलनाबाद - राजस्थानी वेशभूषा में ढफ व धमाल की धमक पर नाचते हुए भगवा होली खेलते विहिप के लोग।

खबरें और भी हैं...