वॉलीबाल में जीतवानवास की टीम ने सुंगरपुर को दी शिकस्त
कैरू| कैरू के खेल मैदान में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जीतवानवास की टीम ने सुंगरपुर की टीम को हराकर विजेता का खिताब जीता। इससे पहले कैरू ए,बी,सी, जीतवानवास व सुंगरपुर की टीमों के बीच मुकाबले खेले गए। फाइनल मुकाबला जीतवानवास व सुंगरपुर की टीम के बीच हुआ। विजेता टीम को पुरस्कार देते हुए समाजसेवी सुरेश फौजी ने कहा कि खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इसलिए सभी को खेलों के प्रति जागरूक होना चाहिए। इस अवसर पर कुलदीप तंवर, गिरवर, राजा तंवर, सुमेर, मनजीत, अंकित, मास्टर पवन, मनोज, जितेंद्र मक्कड़, सचिन आदि मौजूद थे।