पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwani News Haryana News Video Camera Cartridges Drills And Cutters Were Taken From The House Lock In Rewari Kheda

रेवाड़ी खेड़ा में मकान का ताला तोड़ वीडियो कैमरा, कारतूस, ड्रिल और कटर ले गए चोर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिवानी | रेवाड़ी खेड़ा में स्थित एक मकान से चोर वीडियो कैमरा, बंदूक की गोलियां, ड्रिल व कटर मशीन चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में रेवाड़ी खेडा निवासी केडी शर्मा ने बताया कि मकान बंद कर वह शाम को भिवानी चला गया था। सुबह वापस आया तो ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था। चोर मकान से वीडियो कैमरा, बंदूक के कारतूस, ड्रिल व कटर मशीन चोरी कर ले गए। शिकायत में बताया कि गनीमत रही कि चोर मकान से बंदूक चोरी नहीं कर सके, क्योंकि उन्होंने बंदूक छिपा कर मकान में ही रखी हुई थी। मकान मालिक ने बताया कि चोर रात को उसके घर पर ही सोया। क्योंकि एक गद्दा व रजाई मकान में बेड पर रखी हुई मिली थी। जबकि पहले बेड पर गद्दा व रजाई नहीं रखी थी। उसके पहुंचने से पहले चोर सुबह उठकर फरार हो गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 व 380 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...