पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News Video Made By Molesting Teenager Victim Missing For Blackmailing

किशोर के साथ कुकर्म कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल करने पर पीड़ित लापता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करनाल | 15 वर्षिय एक किशोर के साथ सामूहिक रूप से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। किशोर की वीडियो बनाई गई और उसको ब्लैकमेल किया गया । परिवार के लोगों को यह घटना बताकर किशोर लापता हो गया। सिटी थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी साहिल, अमन सहित अन्य के खिलाफ पाॅस्काे सहित कुकर्म का केस दर्ज कर लिया है। एक व्यक्ति ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी कि 9 मार्च को उसका लड़का साढ़े तीन बजे घर आया और उसने बताया कि उसके साथ साहिल, अमन आदि लड़कों ने कुकर्म किया, जिसकी वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगे हैं। कुछ समय के बाद ही
उसका लड़का घर से बिना बताए पता नहीं कहां चला गया। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर दी है। मामले के जांच अधिकारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई कर दी है। शिकायत के आधार पर जांच में लगे हैं।
खबरें और भी हैं...