पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Fatehabad News Haryana News Vigilance And Information Needed Instead Of Panic From Karona Virus Dc

काेरोना वायरस से घबराने की बजाय सतर्कता अाैर जानकारी जरूरी : डीसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीसी रवि प्रकाश गुप्ता ने कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखकर ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर रखी है। कोरोना वायरस एक बीमारी है, जिसकी शुरूआत चीन में हुई थी और अब यह अन्य देशों को भी प्रभावित कर रही है।

यह एक फ्लू जैसी बीमारी है जिसके लक्षण बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ होना है। जिला में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। कोरोना वायरस से घबराने की बजाय सतर्कता बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व अधिकारी अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को इस बारे जागरूक कर रहे हैं।

जानिए... कोरोना वायरस से बचाव के उपाय

{कोरोना वायरस से बचाव के लिए व्यक्ति को अपनी स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

{खांसते, छींकते समय टिशू व रुमाल का प्रयोग करें और प्रयोग किए गए टिशू पेपर को कूड़ेदान में फेंके।

{हाथों को साबुन से धोना चाहिए और अल्कोहल आधारित हैंड रब का इस्तेमाल ही करना चाहिए।

{मास्क का प्रयोग करें और लोगों से दूरी बनाए रखें तथा घर से बाहर भ्रमण ना करें।

{स्वयं उपचार नहीं करें, डॉक्टर की सलाह से उपचार लें।

{जिन व्यक्तियों में कोल्ड और फ्लू के लक्षण हो उनसे दूरी बनाए रखें।

{अंडे और मांस के सेवन करने व जंगली जानवरों के संपर्क में आने से बचे।

{एक दूसरे से हाथ व गले ना मिलें और अपने आसपास हमेशा सफाई रखें।

{खांसी और बुखार हो तो किसी के संपर्क में ना आएं।

इन नंबरों पर करें संपर्क : डीसी ने बताया कि यदि आप चीन से आए हो या फिर चीन से आए किसी व्यक्ति के संपर्क में हो तो 01123978046 पर या जिला निगरानी कमेटी फतेहाबाद के नंबर 01667-297291 पर तुरंत संपर्क करें।
खबरें और भी हैं...