- Hindi News
- National
- Gharaunda News Haryana News Vigilance Old Age Home Choupal Road Samples Reached For 162 Works Investigation Investigation Will Run For 2 Days
162 कार्यों की जांच को पहुंची विजिलेंस, वृद्धाश्रम, चौपाल, सड़क के सैंपल लिए, 2 दिन चलेगी जांच
{कोई डेरे का बहाना तो कोई बिजनेस में रंजिश का हवाला देकर बनवाए लाइसेंस
करनाल जिले की सबसे धनाढ्य पंचायतों में शामिल गांव ऊंचा समाना ग्राम पंचायत जांच के घेरे में आ गई है। शिकायत पर विजिलेंस ने पंचायत द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस ने गांव में बनाए गए वृद्धाश्रम, तोमर चौपाल, वाल्मीकि चौपाल व अन्य स्थानों से निर्माण की पैमाइश की और मटीरियल के नमूने लिए। नमूनों को लैब में भेजा जाएगा। ऊंचा समाना ग्राम पंचायत की आमदन का सबसे बड़ा जरिया पक्का पुल धाम पर चढ़ने वाला चढ़ावा है। यहां पर सालाना ढाई से तीन करोड़ का चढ़ावा चढ़ता है। इसका प्रयोग ग्राम पंचायत गांव के विकास कार्यों में करती है। पक्का पुल के बाबा की बड़ी मान्यता है और यहां पर काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
ऊंचा समाना गांव के शक्ति सिंह ने ग्राम पंचायत पर विकास कार्यों में धांधली के आरोप लगाए हैं। जिसने 2 अप्रैल 2018 को विजिलेंस को शिकायत की थी। शक्ति सिंह का आरोप है कि विजिलेंस ने इस मामले में कोई रुचि नहीं दिखाई और न ही उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई की। जिसके बाद उसने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। जिसके बाद न्यायालय ने ग्राम पंचायत द्वारा करवाए गए 162 विकास कार्यों की जांच के आदेश दे दिए हैं। अदालत के आदेश पर गुरुवार को विजिलेंस के एसपी श्याम लाल कौशिक की अगुवाई में एक टीम ऊंचा समाना गांव पहुंची। टीम ने वृद्वा आश्रम, तोमर चौपाल, वाल्मीकि चौपाल, नट कब्रिस्तान व एक सड़क की जांच की। अधिकारियों के अनुसार गांव में हुए विकास कार्यों की जांच दो दिन तक चलेगी। जिसमें लगभग 15-20 विकास कार्यों की जांच की जाएगी।
धाम के अंदर 4 सील बंद दानपात्र रखे हैं
ऊंचा सामना ग्राम पंचायत की आमदन का सबसे बड़ा जरिया पक्का पुल धाम पर चढ़ने वाला चढ़ावा है। सरपंच निशांत राणा ने बताया कि ग्राम पंचायत को पक्का पुल धाम से दो करोड़ साठ लाख के लगभग चंदा मिलता है। धाम का संचालन गांव की कमेटी द्वारा किया जा रहा है। चढ़ावे के लिए धाम के अंदर चार सील बंद दानपात्र रखे गए हैं। इन दानपात्रों को प्रशासन की निगरानी में कमेटी के सदस्य खोलते हैं। अक्टूबर में जब इन दानपात्रों को खोला गया था तो करीब 1 करोड़ 30 लाख का चढ़ावा निकला था। इस चढ़ावे से धाम की रखरखाव और ग्राम पंचायत विकास कार्यों में लगाती है।
कार्यों में धांधली की शिकायत आई है
गांव के एक व्यक्ति शक्ति सिंह ने उच्च न्यायालय में विकास कार्यों में हुए धांधली की याचिका दायर की है। जिसके आधार पर गांव में हुए विकास कार्यों की जांच की जा रही है। जांच दो दिन तक चलेगी। जिसमें लगभग 15 से 20 विकास कार्यों की जांच की जाएगी।
-श्याम लाल कौशिक, एसपी, विजिलेंस।
रंजिश में की गई शिकायत: सरपंच
सरपंच निशांत राणा ने कहा कि राजनीतिक द्वेष के कारण शिकायत की गई है। गांव में पहली बार इतने विकास के काम करवाए गए हैं। पंचायत ने पक्का पुल धाम की कायाकल्प करने के कार्य किए हैं। विकास कार्य पूरी ईमानदारी अौर गुणवत्ता के हिसाब से हुए हंै। जांच कराना हर व्यक्ति का अधिकार है।
माह में 250 फाइलें आती हैं: डीसी
जान-माल का नुकसान या विशेष परिस्थिति में ही गन लाइसेंस बनाए जाते हैं। हर शुक्रवार को वह गन लाइसेंस की फाइलें चेक करते हैं। महीने में करीब 250 फाइलें आ जाती हैं और औसतन दो से तीन लाइसेंस ही बनते हैं। आवेदकों से अपील है कि बैंक में गार्ड लगने या अन्य नौकरी लगने के लिए नाम पर अप्लाई न करें। ऐसी फाइलों को रिजेक्ट कर दिया जाता है।
-निशांत कुमार यादव, डीसी, करनाल।
इन सालों में इतने बने हथियार के लिए लाइसेंस
वर्ष लाइसेंस
2011 28
2012 19
2013 98
2014 397
2015 51
2016 133
2017 163
2018 240
2019 155
2020 02
पति विदेश में और अकेली प|ी ने लाइसेंस के लिए किया अप्लाई
एक महिला ने आवेदन किया है कि मेरा पति विदेश में रहता है। वह बच्चों के साथ अकेली है। इसलिए सेफ्टी के लिहाज से उसका गन लाइसेंस बनाया जाए। आबादी से बाहर डेरे पर रहने के कारण उसके पास हथियार होना जरूरी है। इसलिए उसे मंजूरी दी जाए। इसकी फाइल लाइसेंस के प्रोसेस में है।
जिले में 12 हजार गन लाइसेंस पर 30 हजार हथियार रजिस्टर्ड, महिलाओं को भी हथियारों का शौक
अनिल भारद्वाज | करनाल
गन लाइसेंस का शौक पुरुषों के साथ महिलाओं को भी चढ़ने लगा है। 29 महिलाएं गन लाइसेंस बनवा चुकी हैं। 10 साल में गन लाइसेंस के आंकड़े बढ़े हैं। प्रत्येक माह 250 फाइलें आती हैं।
248 फाइलें रिजेक्ट होती हैं और दो फाइलें ही लाइसेंस के योग्य मिलती हैं। जो फाइलें रिजेक्ट की गई हैं उनमें बैंक में गार्ड सहित अन्य नौकरी लेने का हवाला दिया गया था। ऐसे में इनको गन लाइसेंस की जरूरत नहीं है।
जिले में 12 हजार लोगों के पास गन लाइसेंस हैं। एक-एक लाइसेंस पर दो से तीन हथियार चढ़े हुए हैं। यानि 12 हजार लाइसेंस पर करीब 30 हजार गन, रिवाॅल्वर, बंदूक सहित अन्य हथियार रजिस्टर्ड हैं। गन लाइसेंस जारी करने का यह रेशों बहुत ज्यादा है।
इसको रोकना बहुत जरूरी है। हथियारों का अधिक होना भी क्राइम से इंकार नहीं किया जा सकता है। जो लाइसेंस जारी हो चुके हैं उनमें 40 प्रतिशत बिजनेस में रंजिश, 10 प्रतिशत घर के बाहर फायरिंग, लड़ाई झगड़े, 40 प्रतिशत आबादी से बाहर डेरे पर रहने का हवाला, 10 प्रतिशत उनके बने हैं जिनके साथ क्राइम की घटनाएं हो चुकी हैं और उनके परिवार को सेफ्टी देने के लिए बनाए गए हैं।
दूसरे गांवाें के लिए मिसाल जयसिंहपुरा, हजार बेटों के पीछे 1333 बेटियां
भास्कर न्यूज |करनाल
गांव जयसिंहपुरा ने वर्ष 2019 में लिंगानुपात में सुधार ला कर दूसरे गांवों को मिसाल कायम की है। गांव के एक हजार लड़कों के पीछे लड़कियों की संख्या 1333 है। डीसी निशांत कुमार यादव ने इस उपलब्धि के लिए गांव की तीन मेधावी बेटियों को पुरस्कार राशि से किया सम्मानित।
असंध खंड के गांव जयसिंहपुरा में एक हजार लड़कों के पीछे लड़कियों की संख्या 1333 रही। इस बेहतर लिंगानुपात से जयसिंहपुरा ने जिले के दूसरे गांवों को राह दिखाई है। यही नहीं जनवरी 2020 में जयसिंहपुरा का सेक्स रेशो एक हजार लड़कों के पीछे रिकॉर्ड 2667 तथा फरवरी 2020 में 1571 रहा। इस उपलब्धि को लेकर गुरुवार को डीसी निशांत कुमार यादव ने सरकार की योजना के तहत इस गांव की पढ़ाई में अव्वल रही तीन बेटियों को एक लाख 50 हजार रुपए की पुरस्कार राशि वितरित की। इन लड़कियों ने वर्ष 2018-19 में हुई मैट्रिक परीक्षा के परिणामों में अच्छे अंक अर्जित किए थे। पुरस्कार राशि प्राप्त करने वालों में कीर्ति को 75 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। कीर्ति ने मैट्रिक में 431 (71.83) अंक प्राप्त किए थे। इसी गांव की दूसरी बेटी निधि को 45 हजार रुपए का चेक दिया गया। इसने मैट्रिक में 396 (66%) अंक लिए। तीसरी बेटी रेनू को 30 हजार पुरस्कार राशि दी गई। इसने इसी परीक्षा में डीसी निशांत कुमार यादव ने जिला के लोगों से अपील की है कि लड़के व लड़की में कोई अंतर नहीं है।
बसताड़ा टोल पर कैश लेन में छूट 15 तक, इसके बाद पूरी तरह प्रभावी होगा फास्टैग
भास्कर न्यूज | घरौंडा
बसताड़ा टोल प्लाजा पर 15 मार्च से फास्टैग व्यवस्था प्रभावी हो जाएगी। एनएचएआई द्वारा बसताड़ा टोल पर दी गई अंतरिम राहत 15 मार्च को समाप्त हो रही है। इसके बाद टोल प्लाजा पर कैश लेन की संख्या तीन से घटकर एक रह जाएगी। बसताड़ा टोल अधिकारियों के मुताबिक एनएचएआई ने वाहन चालकों को फास्टैग बनवाने के लिए चौथी बार मौका दिया था। जिसमें 29 फरवरी तक फास्टैग भी निशुल्क बनाए जाने थे, लेकिन वाहन चालकों ने इस मौके को भी यूं ही गंवा दिया। एक माह के अंतराल में फास्टैग बनवाने वालों की संख्या में जीरो प्रतिशत भी इजाफा नहीं हुआ। एक माह पहले भी फास्टैग वाहनों की संख्या 65 फीसदी थी और अब भी वही है। 15 से 29 फरवरी तक निशुल्क फास्टैग बनाए गए, लेकिन वाहन चालकों ने कोई खास रुचि नहीं दिखाई।
जीटी रोड पर 3 अवैध ढाबों को गिराया, 44 को नोटिस
करनाल। पिछले दो माह से अवैध कॉलोनियों और जीटी रोड पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। करीब 44 ढाबा मालिकों को डीटीपी ने नोटिस दिए थे। जिनमें सेे 17 पर कार्रवाई हो चुकी है। गुरुवार को नीलोखेड़ी में हाइवे पर बने तीन ढाबों को गिराया गया। इन्हें पहले ही नोटिस दिए जा चुके हैं। जीटी रोड पर करीब 44 ढाबे अवैध रूप से बनाए गए हैं। नोटिस देने के बावजूद भी एनओसी नहीं ले रहे हैं, इसलिए ढाबों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। डीटीपी विक्रम सिंह ने बताया कि ढाबा मालिकों को नोटिस दिए हुए हैं। लेकिन इसके बावजूद भी ढाबा मालिक एनओसी नहीं ले रहे हैं। पिछले कई माह से अवैध रूप से बने ढाबों और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। करीब 70 कॉलोनियों में चेतावनी बोर्ड लगा दिए हैं। काफी संख्या में अवैध कॉलोनियों की सड़कों और प्लॉटों की नींव को गिराया जा चुका है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल साथ रहा।
अंग्रेजी के पेपर में 17 छात्रों को नकल करते पकड़ा
करनाल। गुरुवार को करनाल जिला में अंग्रेजी के दसवीं के पेपर में 17 विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा गया। सभी के यूएमवी बनाए गए हैं। विद्यार्थी पर्ची से नकल मारकर पेपर कर रहे थे। ज्यादातर केस फ्लाइंग ने बनाए हैं। बोर्ड अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि 13 मार्च को 12वीं फिजिकल एजुकेशन का पेपर है।
ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए ट्रायल आज
भास्कर न्यूज | करनाल
आॅल इंडिया सिविल सर्विसेज क्रिकेट चैंपियनशिप को लेकर टीम चयन के लिए 13 मार्च को क्रिकेट ग्राउंड सेक्टर-9 में ट्रायल होंगे। इस ट्रायल में विभिन्न विभागीय अधिकारी व कर्मचारी हिस्सा लेंगे। खेल विभाग के क्रिकेट कोच दिनेश खोखर ने बताया कि ट्रायल सुबह 11 बजे से शुरू होगा। जिसमें पुलिस, बिजली व कॉरपोरेशन के कर्मचारियों के अलावा अन्य विभागों के कर्मचारी हिस्सा ले सकेंगे। इस ट्रायल से क्रिकेट चैंपियनशिप 2019-20 के लिए टीम का चयन होगा। आॅल इंंंंंडिया चैंपियनशिप 19 से 24 मार्च को दिल्ली में होगी।
एसपी के दखल के बाद 5 माह बाद किया ऑनलाइन फ्राड का मामला दर्ज
भास्कर न्यूज | करनाल
एसपी के हस्तक्षेप के बाद करनाल में विगत करीब 5 माह पूर्व ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता पिछले कई माह से कुंजपुरा पुलिस थाने के चक्कर काट रहा था। बुधवार को वह जिला मुख्यालय पर एसपी के कार्यालय में पहुंचा। पुलिस कप्तान ने शिकायतकर्ता की बात पर गौर करते हुए तत्काल केस दर्ज कर जांच के आदेश पुलिस को दिए। तब जाकर पुलिस ने मामला दर्ज किया। मामले की जानकारी देते हुए रिषीपाल वासी गांव रिंडल ने बताया कि उसका करनाल एसबीआई में एक खाता है। कुछ माह पूर्व उसने क्रेडिट कार्ड के लिए बैंक में आवेदन दिया था। इसके बाद रजिस्टर्ड डाक से उसे क्रेडिट कार्ड मिल गया। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह एसबीआई मुंबई से बोल रहा है। उसका क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट किया जाना है, इसके लिए उसे कुछ जानकारी चाहिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपने फोन पर क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी फोन करने वाले को उपलब्ध करवा दी। इसके कई दिन बाद एसबीआई से उसे सूचना देकर 58 हजार रुपए का लोन किस्तों में जमा करवाने के लिए कहा गया, जबकि उसने बैंक से कोई लोन नहीं लिया हुआ था। इस सूचना के बाद वह जब बैंक में पहुंचा तो बताया गया कि उसके क्रेडिट कार्ड से 57970 रुपए का सामान खरीदा गया है।
प|ी को वीडियो भेजकर दी आत्महत्या की धमकी
भास्कर न्यूज | करनाल
प|ी को वीडियो भेजकर एक पति ने आत्महत्या करने की धमकी दी है। सिटी थाना पुलिस ने उसके पति को ढूंढ़ना शुरू कर दिया है। लापता का केस दर्ज किया गया है।
जुंडला गेट गोबिंद काॅलोनी की राखी गाबा ने शिकायत दी कि गोबिंद काॅलोनी में उसका मायका है। उसका पति सन्नी पिछले 15 दिनों से घर पर नहीं है। हर रोज लगभग फोन पर बात कर रहा है और कहता था कल आ जाऊंगा या परसों, लेकिन रात दो बजे उसने उसे एक चिट्ठी और वीडियो भेजी है। इसमें वह आत्महत्या कर रहा है, ऐसा बता रहा है। प्रशासन से मांग है कि इस समस्या को और उसके पति को ढूंढ़वाने में उसकी मदद करें। वह काफी परेशान है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर दी है।
विधवाओं को स्वावलंबी बनाने को सरकार देगी 3 लाख तक का ऋण
करनाल | हरियाणा में विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में हरियाणा सरकार बड़ी मददगार बनेगी। इसके लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय गंभीर है। इसी दिशा में इन महिलाओं को अब उद्यमी बनाने के लिए तीन लाख रुपए का ऋण दिया जाएगा। जिसमें 25 फीसदी सब्सिडी सरकार की ओर से दी जाएगी। हरियाणा निवासी विधवाएं, जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये तथा आयु 18 से 55 वर्ष है, वे इस स्कीम के तहत लाभ प्राप्त करने की पात्र होगीं। स्कीम के तहत उनको तीन लाख रुपए तक के ऋण पर 25 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाएगी, जिसकी अधिकतम सीमा 50 हजार है। कुल ऋण का 10% हिस्सा महिला को अपनी तरफ से देना होगा।
क्रेडिट कार्ड की डिटेल मांग खाते से 49 हजार निकाले
भास्कर न्यूज | करनाल
नीलोखेड़ी में क्रेडिट कार्ड को एक्टिवेट करवाने के नाम पर बैंक अधिकारी बन 49 हजार रुपए खाते से निकाल लिए गए। बुटाना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
नीलोखेड़ी के मोहित चावला ने शिकायत दी है कि उसने एसबीआई का क्रेडिट कार्ड अप्लाई किया था। पूरी जांच के बाद उसे कार्ड मिला। उसे क्रेडिट कार्ड को एक्टिवेट करने के लिए बैंक से काॅल आई। इसमें स्मृति, मनीशा, स्मृति से उसकी बातचीत हुई। कार्ड के बारे में पूरी डिटेल मांगी, जो उसे बता दी गई। उसको कहा गया कि अगले 24 घंटे में आपका कार्ड एक्टिवेट हो जाएगा। इसके बाद उसे सोमवार को बैंक की तरफ से काॅल आई कि आपके कार्ड से ट्रांजेक्शन हुई है।
इसमें 30 हजार रुपए व 19 हजार रुपए निकाले गए हैं। इसका पता चलते ही वह तुरंत एसबीआई शाखा में गया। बैंक में जाने पर कर्मचारियों ने उसे कहा कि कस्टमर केयर से बात करो। इसके बाद उसने कस्टमर केयर बात की तो उन्होंने कहा कि आप थाने में इस संबंध में रिपोर्ट करें। इसके बाद उसनेे नीलोखेड़ी पुलिस चौकी में शिकायत दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर दी है।
होली के दिन हुड़दंग और मारपीट करने के मामलाें में दो आरोपी गिरफ्तार
भास्कर न्यूज | करनाल
फाग पर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रामनगर थाना पुलिस ने रमेश वासी ज्योति नगर की शिकायत पर आरोपी बिल्ला, शंकर, साहिल, भल्ला, कालू, मुन्ना व अन्य के खिलाफ केस दर्ज िकया।
ज्योति नगर में फाग वाले दिन मामूली कहासुनी पर आरोपी पक्ष तैश में आ गया। शिकायतकर्ता व उसके परिवार वालों पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इसमें रमेश के भाई नरेश को गंभीर चोट आने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ में एडमिट कराया गया। इस पर मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। दो आरोपी
साहिल और अर्जुन को गिरफ्तार किया गया है।
बिजनेस के लेन-देन में रोजाना मिलती है धमकी: एक युवक ने आवेदन किया कि मैं बिजनेस मैन हूं। मेरे को कई बार धमकी मिल चुकी है। इसलिए उसका गन लाइसेंस बनवाया जाए, ताकि में आत्मरक्षा के लिए उपयोग कर सकंू। दूसरे युवक ने आवेदन किया कि वह गांव से बाहर डेरेे पर रहते हैं। बाहरी एरिया में कई लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। इसलिए उसका लाइसेंस बनाया जाए।
रात को हुई 21.2 एमएम बारिश, गेहूं की फसल बिछी
महिलाओं के लिए खास खबर
भास्कर न्यूज | करनाल
गत रात को करनाल जिले में तेज बारिश हुई। तेज हवा के साथ जोरदार बारिश होने से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। कई एकड़ में उगी फसल खेतों में बिछ गई। कई जगह पानी भी भर गया। बेमौसमी बारिश से फसलों को नुकसान हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन भी बारिश होने के आसार हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.0 और न्यूनतम 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। जिले में 21.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 13 मार्च को भी उत्तरी हरियाणा में बारिश होने के आसार हैं। ज्यादा बारिश होने से गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। पिछले 40 दिनों में पांच बार बारिश हो चुकी है।
कार्रवाई की। जिसके बाद उसने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। जिसके बाद न्यायालय ने ग्राम पंचायत द्वारा करवाए गए 162 विकास कार्यों की जांच के आदेश दे दिए हैं। अदालत के आदेश पर गुरुवार को विजिलेंस के एसपी श्याम लाल कौशिक की अगुवाई में एक टीम ऊंचा समाना गांव पहुंची। टीम ने वृद्वा आश्रम, तोमर चौपाल, वाल्मीकि चौपाल, नट कब्रिस्तान व एक सड़क की जांच की। अधिकारियों के अनुसार गांव में हुए विकास कार्यों की जांच दो दिन तक चलेगी। जिसमें लगभग 15-20 विकास कार्यों की जांच की जाएगी।
घरौंडा. गांव ऊंचा समाना में जांच करने पहुंची विजिलेंस। इधर, जांच के लिए सैंपल लेती विजिलेंस टीम।
सालाना 3 करोड़ रुपए का चढ़ावा चढ़ता है, इसका इस्तेमाल ग्राम पंचायत विकास कार्यों पर करती है
ऊंचा समाना पंचायत की आमदनी का सबसे बड़ा जरिया पक्का पुल धाम पर चढ़ने वाला चढ़ावा है
लिंगानुपात में सुधार }जनवरी 2020 में जयसिंहपुरा का सेक्स रेशो एक हजार लड़कों के पीछे रिकॉर्ड 2667 था
वर्ष गांव आबादी लड़के लड़कियां कुल संख्या लिंगानुपात
2019 जय सिंहपुरा 5600 45 60 105 333
2019 रांवर 5023 57 57 114 1117
2019 बड़सत 7496 82 82 174 1000
जनवरी-2020 जय सिंहपुरा 5600 3 8 11 2667
फरवरी-2020 जय सिंहपुरा 5600 7 11 18 1571
गांव की तीन मेधावी लड़कियों को डीसी ने किया सम्मानित
करनाल . लघु सचिवालय में मेधावी छात्रा निधि, रेनू, कीर्ति को सम्मानित करते डीसी निशांत कुमार यादव।
अब दोनों तरफ एक कैश लेन होगी
एनएचएआई के निर्देशानुसार कैश लेन में दी गई छूट 30 दिनों के लिए बढ़ाई गई थी। जिसकी समय अवधि 15 मार्च को समाप्त हो रही है। इसके बाद टोल पर फास्टैग व्यवस्था पूरी तरह से लागू हो जाएगी। कैश भुगतान के लिए दोनों तरफ एक-एक कैश लेन होगी।
-मनीष कुमार, टोल मैनेजर, बसताड़ा।
घराैंडा. बसताड़ा टोल पर बनाई गई फास्टैग लाइन।
टोल प्लाजा पर कैश लेन की संख्या तीन से घटकर एक रह जाएगी
मौसम विभाग के अनुसार 2 दिन बारिश के आसार
करनाल. देररात जिले में तेज बारिश और हवा के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है।
करनाल. हाईवे पर अवैध तौर पर बनाए गए ढाबों को गिराती जेसीबी।
आरोपी ने पहले 30 फिर 19 हजार रुपए निकाले
पोलपट्टी**
पानीपत | शुक्रवार 13 मार्च, 2020**