- Hindi News
- National
- Shahbad News Haryana News Vikas Manch Honored 14 Women On International Women39s Day
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विकास मंच ने 14 महिलाओं को िकया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शाहाबाद विकास मंच की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव व वित्तीय सलाहकार ज्योति अरोड़ा ने 14 महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान दिया। शाहाबाद विकास मंच का छठा प्रतिभा सम्मान समारोह मारकंडा नेशनल कॉलेज के सभागार में संपन्न हुआ। पुरस्कृत महिलाओं में शीतल शर्मा पानीपत, श्वेता ढुल करनाल, दीप्ति प्रभाकर अम्बाला, डॉ. अनु गोयल पंचकूला, रेखा शर्मा अम्बाला, रेणु राणा पानीपत, रितु जागलान जींद, योग शिक्षिका राज पंवार कुरुक्षेत्र, दीप्ति दुआ अम्बाला और नेहा शर्मा चंडीगढ़ शामिल रही। सम्मान समारोह की अध्यक्षता डॉ. अविनाश शर्मा नेशनल चेयरपर्सन भाविप ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ. अशोक चौधरी और भाविप के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. परमजीत पाहवा रहे। मंच के अध्यक्ष राजेश सिडाना, चेयरमैन अशोक खुराना, प्रकल्प प्रमुख शम्मी आनंद ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में वर्ष 2018-19 के दौरान 10वीं में 95 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों को अवाॅर्ड ऑफ एक्सिलैंस से सम्मानित किया गया। ज्योति अरोड़ा ने कहा कि नारी शक्ति ने शिक्षा, विज्ञान, कला व खेलों सहित विभिन्न क्षेत्रों मे अपनी योग्यता के आधार पर एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि महिलाएं सद्भावना एवं समानता की हकदार हैं। नटराज कला केंद्र की कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बाल गायिका अंशु ने सूफियाना कलाम प्रस्तुत किया। मंच का संचालन राजकुमार कथूरिया ने किया। समारोह में मोनिका अरोड़ा, काजल मंगलमुखी, लतिका दास, संदीप आनंद, गगनदीप वधावन, कुलवंत चावला, प्रदीप शर्मा, नीतीश शर्मा, कुलवंत शर्मा, सुषमा आहुजा, सोनिया मलिक, सतबीर सिह, कुशाग्र शर्मा, सोमांशु खुराना, संजीव बुद्धिराजा, राकेश गर्ग, राकेश बैंस और राकेश कलसाना मौजूद रहे।